मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > हमें रूतबे के अनुरूप खेलना है:पोंटिंग
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
हमें रूतबे के अनुरूप खेलना है:पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से श्रृंखला जीतने के बावजूद अभी भी उनकी टीम को अपने प्रदर्शन में सुधार की काफी जरूरत है।

पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया अभी भी अपने श्रेष्ठ से कोसो दूर है। न्यूजीलैंड की टीम पहले की तुलना में कमजोर है। ऐसे में हमें अभी लंबी यात्रा तय करनी है। अगर हमें दुनिया की नंबर एक टीम बने रहना है तो इसके लिए हमें काफी कड़ी मेहनत करनी होगी।

उन्होंने कहा कि हमें अपने आदर्श के अनुसार खेलना होगा। मैंने अपने खिलाड़ियों से बातचीत की है और मुझे पता है कि उनमें अच्छा प्रदर्शन करने की अभी काफी ललक है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हमारे सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि अभी ऑस्ट्रेलियाई 17 दिसंबर से वाका में शुरू हो रहे पहले टेस्ट पर अपनी नजरें टिकाए हुए है, जिसमें ऑलराउंडर शेन वॉटसन को वापसी का मौका दिया जा सकता है।

पोंटिंग ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमें अपनी टीम में कोई अन्य विशेषज्ञ तेज गेंदबाज की जरूरत है। हमें तो एक ऑलराउंडर चाहिए।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मुंबई मजबूत स्थिति में
बड़ौदा की जीत में पठान बंधु चमके
सहवाग टेस्ट रैंकिंग में दसवें स्थान पर
पूर्व डिफेंडर ने फ्रेडी का पक्ष लिया
अनिच्छुक क्रिकेटरों को मिलर का समर्थन
ब्रेडमैन की कैप से मिलेगी रिकॉर्ड रकम