मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > मुंबई मजबूत स्थिति में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मुंबई मजबूत स्थिति में
कप्तान वसीम जाफर के नाबाद दोहरे शतक तथा अजिंक्या रहाणे के साथ उनकी 328 रन की अटूट साझेदारी की मदद से मुंबई ने रणजी ट्रॉफी एलीट डिवीजन ग्रुप-ए मैच के पहले दिन में आज यहाँ हैदराबाद के खिलाफ एक विकेट पर 366 रन बनाकर विशाल स्कोर की तरफ कदम बढ़ाए।

जाफर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और हैदराबाद के कमजोर आक्रमण का पूरा फायदा उठाते हुए नाबाद 204 रन बनाए। यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका 34वाँ और मुंबई की तरफ से 19वाँ शतक है।

जाफर ने अब तक 268 गेंद का सामना किया है, जिसमें 21 चौके और दो छक्के शामिल हैं। उन्हें रहाणे का अच्छा साथ मिला जो अभी 137 रन बनाकर खेल रहे हैं। रहाणे ने 236 गेंद का सामना करके 11 चौके और एक छक्का लगाया है। ये दोनों अब तक दूसरे विकेट के लिए 328 रन जोड़ चुके हैं।

यह मुंबई की तरफ से दूसरे विकेट का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले गुलाम परकार और गुरु गुप्ते ने 1980-81 में तमिलनाडु के खिलाफ चेपक में 291 रन की भागीदारी की थी।

जाफर और रहाणे ने सलामी बल्लेबाज विनायक माने के जल्द पैवेलियन लौटने के बाद मुंबई क्रिकेट संघ के बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स मैदान की सपाट पिच पर बड़ी साझेदारी की शुरुआत की। माने ने पाँच रन बनाए और पहले घंटे के खेले के दौरान मध्यम गति के गेंदबाज एम.पी. अर्जुन की गेंद पर विकेटकीपर अभिनव कुमार को कैच दे बैठे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बड़ौदा की जीत में पठान बंधु चमके
सहवाग टेस्ट रैंकिंग में दसवें स्थान पर
पूर्व डिफेंडर ने फ्रेडी का पक्ष लिया
अनिच्छुक क्रिकेटरों को मिलर का समर्थन
ब्रेडमैन की कैप से मिलेगी रिकॉर्ड रकम
इंग्लैंड को भारत जाना चाहिए