मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > गांगुली के सम्मान की योजना नहीं-खेलमंत्री
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गांगुली के सम्मान की योजना नहीं-खेलमंत्री
पश्चिम बंगाल के खेलमंत्री सुभाष चक्रवर्ती ने इस बात से साफ इनकार कर दिया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बंगाल टाइगर सौरव गांगुली का सम्मान करने की कोई योजना है।

अर्जेन्टीना के महान फुटबॉलर डिएगो मैराडोना के कोलकाता के दो दिवसीय दौरे के कार्यक्रम की घोषणा के अवसर पर चक्रवर्ती ने कहा कि प्रत्येक दिन कोई न कोई खिलाड़ी संन्यास लेता है, क्या आप उम्मीद करते हैं कि हम सबका सम्मान करें।

यह पूछने पर कि क्या युवा भारती क्रीड़ांगन द्वारा 6 और 7 दिसंबर को मैराडोना के स्वागत के दौरान सौरव गांगुली भी उपस्थित रहेंगे, इस पर खेलमंत्री ने इस तरह की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा सौरव एक क्रिकेटर हैं और मैराडोना फुटबॉलर हैं। सौरव को क्यों मौजूद होना चाहिए।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
झूलन ने रैंकिंग में शीर्ष स्थान गँवाया
अब किससे बंगाली में बात करूँगा
मुझे गलत समझा गया:गांगुली
धोनी ने रणनीति का बचाव किया
धोनी के शहर में जीत का जश्न
चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के दिन लद गए