मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > मुझे गलत समझा गया:गांगुली
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुझे गलत समझा गया:गांगुली
सौरव गांगुली ने अपने करियर का अंत भले ही भारत के सबसे सफल कप्तान के रूप में किया हो, लेकिन बाएँ हाथ के इस बल्लेबाज का मानना है कि कप्तानी के दौरान उन्हें गलत समझा गया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद गांगुली ने कहा कि बेशक मेरे साथ ऐसा हुआ। मुझे पूरी तरह से गलत समझा गया। मैदान पर मेरी भूमिका को उसी तरह लिया गया जैसे मैदान के बाहर। जबकि मैदान के बाहर मैं बिलकुल अलग व्यक्ति हूँ।

गांगुली ने मैदान पर जो भी किया उसका बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने जो भी किया उसका मकसद भारत को दुनिया में चोटी की क्रिकेट टीम बनाना था और उनका मानना है कि वे इसमें सफल भी रहे।

गांगुली ने एनडीटीवी से कहा कि मेरे लिए भारतीय क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर लाना सबसे अहम चीज थी। मुझे लगता है कि यह करना मेरी जिम्मदारी थी और मुझे लगता था कि मेरे पास ऐसी टीम है जो ऐसा कर सकती है।

उन्होंने कहा इसलिए मुझे ऐसा सब कुछ करना था जिससे क्रिकेट देश के रूप में भारत को गर्व हो और ऐसा ही हुआ।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
धोनी ने रणनीति का बचाव किया
धोनी के शहर में जीत का जश्न
चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के दिन लद गए
साथियों से माफी नहीं माँगेंगे साइमंड्स
आसिफ पीसीबी की शरण में
लाहौर बादशाह फाइनल में