पूरी दुनिया में भारतीय क्रिकेटर अपनी महानता के लिए हमेशा विख्यात रहे हैं।
यह महानता आज एक बार फिर नागपुर में उस वक्त दिखाई दी, जब इस टेस्ट के लिए अधिकृत रूप से कप्तानी कर रहे महेन्द्रसिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया का आठवाँ विकेट गिरते ही अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे सौरव गांगुली से बातचीत की और आग्रह किया कि अब शेष मैच में वे ही कप्तानी करें। हम उनकी कप्तानी में इस जीत को जीना चाहते हैं।
धोनी की मंशा यही थी कि सौरव गांगुली चूँकि अंतिम मैच खेल रहे हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए कई न भूलने वाले क्षण दिए हैं, लिहाजा उनकी सम्मानजनक विदाई इससे बेहतर नहीं हो सकती कि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सिरीज जीतने वाली टीम के कप्तान (भले ही कुछ देर के लिए) थे।
जैसे ही भारत ने यह मैच 172 रन से जीता, खिलाड़ियों ने कप्तान गांगुली को कंधे पर उठा लिया और मैदान का चक्कर लगाया। |