मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > 'काट एंड बोल्ड' में कुंबले मुरली से आगे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'काट एंड बोल्ड' में कुंबले मुरली से आगे
भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने बल्लेबाज को 'काट एंड बोल्ड' करने में श्रीलंका के विश्व रिकॉर्डधारी ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ दिया है।

लेग स्पिनर कुंबले ने यहाँ िरोजशाह कोटला मैदान में चल रहे तीरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में मिशेल जॉनसन को अपनी ही गेंद पर कैच किया। कुंबले ने अपने बाएँ हाथ की छोटी अँगुली में 11 टाँके आने के बावजूद अपने पीछे की तरफ दौड़ लगाई और खुद कैच लपका। हालाँकि दो अन्य फील्डर इस कैच को लपकने के लिए दौड़ते आ रहे थे।

अपना 132वाँ टेस्ट खेल रहे 38 वर्षीय कुंबले के लिए यह 34वाँ मौका है, जब उन्होंने किसी बल्लेबाज को अपनी ही गेंद को कैच किया है।

इससे पहले कुंबले और मुरली 33 बार बल्लेबाजों को अपनी ही गेंद पर लपककर एक बराबरी पर थे। मुरली ने 123 मैचों में 33 बार बल्लेबाजों को 'काट एंड बोल्ड' किया है, लेकिन अब कुंबले उनसे आगे निकल गए हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
नागपुर में खेल सकेंगे गंभीर
2008 के शीर्ष स्कोरर बने सहवाग
गंभीर के हक में बीसीसीआई की अपील
शोएब मलिक के बचाव में एजाज अहमद
मोदी की टिप्पणी से उखड़ा आईसीएल
मोदी ने साधा रणतुंगा पर निशाना