मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > ...और मोहाली में शुरू हो गई दिवाली
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
...और मोहाली में शुरू हो गई दिवाली
सूरज अपने पूरे शबाब पर था, लेकिन सचिन तेंडुलकर जैसे ही ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़कर सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, मोहाली का आकाश पटाखों से गूँज उठा।

इस स्टार बल्लेबाज को इस उपलब्धि के लिए केवल 15 रन चाहिए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहला टेस्ट मैच खेल रहे पीटर सिडल की गेंद पर जरूरी दो रन लेकर जैसे ही रिकॉर्ड पूरा किया, पूरा पीसीए स्टेडियम झूमने लगा।

दर्शकों ने खड़े होकर इस स्टार बल्लेबाज की उपलब्धि का स्वागत किया। इसके बाद पटाखे फूटने शुरू हुए तो अगले पाँच मिनट तक बस इन्हीं का शोर सुनाई देने लगा। इससे उत्तरी पैवेलियन क्षेत्र में धुआँ भर गया।

दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें बधाई दी और इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और उनके साथी खिलाड़ी भी उन्हें बधाई देने के लिए आए।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं पोंटिंग!
रहीम ने शुरुआती झटकों से उबारा
पीठ की चोट के कारण फिल स्वदेश लौटेंगे
शोएब अख्तर मामले की सुनवाई स्थगित
शोएब मलिक कप्तान बने रहेंगे-पीसीबी
सचिन तेंडुलकर पहुँचे रनों के शिखर पर