मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > पीठ की चोट के कारण फिल स्वदेश लौटेंगे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पीठ की चोट के कारण फिल स्वदेश लौटेंगे
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज फिल जाक पीठ में चोट के कारण भारत के खिलाफ मौजूदा क्रिकेट श्रृंखला में एक भी टेस्ट मैच खेले बिना आज स्वदेश लौट जाएँगे।

ऑस्ट्रेलिया के फिजियो एलेक्स काउंटूरिस ने एक बयान में कहा फिल को लंबे समय से पीठ की समस्या है जो अब तक नियंत्रित की जा रही थी। इस समय उनकी चोट उनके खेलने की क्षमता को काफी प्रभावित कर रही है, इसलिए वह चोट के जरूरी उपचार के लिए विशेषज्ञ की राय लेने के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएँगे।

ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयन पैनल (एनएसपी) के अध्यक्ष एंड्रयू हिल्डिच ने कहा कि जाक की जगह दूसरे खिलाड़ी का फैसला जल्द ही किया जाएगा।

उन्होंने कहा यह फिल के लिए निश्चित रूप से निराशाजनक खबर है। हमें उम्मीद है कि उनका उपचार सफल होगा ओर वह जल्दी क्रिकेट में वापस लौट सके। एनएसपी कुछ दिन में इस दौरे के लिए फिल की जगह किसी अन्य खिलाड़ी पर फैसला करेंगे।

इस श्रृंखला को बीच में छोड़कर जाने वाले जाक दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ब्राइस मैकगेन कंधे की चोट के कारण स्वदेश लौट गए थे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
शोएब अख्तर मामले की सुनवाई स्थगित
शोएब मलिक कप्तान बने रहेंगे-पीसीबी
सचिन तेंडुलकर पहुँचे रनों के शिखर पर
टेस्ट में भी सर्वश्रेष्ट हैं तेंडुलकर
दुनिया के टॉप 10 बल्लेबाज
आईसीएल ने कानूनी कार्रवाई की धमकी की