मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > सचिन तेंडुलकर पहुँचे रनों के शिखर पर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सचिन तेंडुलकर पहुँचे रनों के शिखर पर
टेस्ट क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ने और टेस्ट क्रिकेट में रनों के शिखर (12000) पर पहुँचने के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने शुक्रवार को एक और उपलब्धि अपने नाम की।

तेंडुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 15वाँ रन लेते ही लारा का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर 61वाँ रन पूरा करके 12 हजार रन का जादुई आँकड़ा छु लिया।

सचिन की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 16 हजार से अधिक रन बनाए हैं। इस स्टार बल्लेबाज ने अपना 50वाँ अर्धशतक भी पूरा किया।

उनसे पहले केवल एलन बॉर्डर (63) राहुल द्रविड़ (53) और स्टीव वॉ (50) ही अर्धशतकों का अर्धशतक पूरा कर पाए हैं। यदि वे इस अर्धशतक को शतक में तब्दील करते तो फिर भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते। अभी यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से सुनील गावस्कर और उनके नाम पर है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
टेस्ट में भी सर्वश्रेष्ट हैं तेंडुलकर
दुनिया के टॉप 10 बल्लेबाज
आईसीएल ने कानूनी कार्रवाई की धमकी की
गांगुली 7000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय
क्रिकेट जगत ने ऐतिहासिक उपलब्धि को सराहा
यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि:सचिन