सचिन तेंडुलकर ने मोहाली में ब्रायन लारा का सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का कीर्तिमान तोड़ा। वे दुनिया के ऐसे पहले टेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं जिनके नाम के आगे 12 हजार रन चस्पा हैं। सचिन अकसर आलोचकों के निशाने पर रहते हैं और उन पर यह भी आरोप लगता रहा है कि वे रिकॉर्ड के लिए खेलते हैं।
यह बात अलग है कि सचिन इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहते हैं कि मैं रिकॉर्ड के लिए कभी नहीं खेलता। बेशक सचिन भारत के महान क्रिकेटर हैं, लेकिन पिछली कई सिरीजों से वे रनों के लिए जूझते रहे।
अंतत: रिकॉर्ड के लिए उन्होंने जरूरी 15 रन मोहाली में पूरे किए। सचिन 88 रन की पारी खेलने के बाद आउट हुए। दुनिया आज भले ही सचिन को पलकों पर बैठा रही है लेकिन आलोचक यह कहने से नहीं चूकते हैं कि सचिन रिकॉर्ड के लिए ही खेलते हैं। |