क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने एंड्रयू साइमंड्स के टीम में वापसी के प्रयासों पर खुशी व्यक्त की लेकिन साथ ही कहा कि इस आलराउंडर को टीम में जगह बनाने के लिए खुद को साबित करना होगा।
साइमंड्स को बांग्लादेश के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दौरान अनिवार्य टीम बैठक में भाग लेने के बजाय मछली पकड़ने के लिए जाने के कारण घर भेज दिया गया था और उन्हें भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की टीम में भी नहीं चुना गया।
सदरलैंड ने कहा कि पिछले दो सप्ताह के दौरान मैंने दो बार उनसे बात की। वह जानते हैं कि उसके खिलाफ जो कार्रवाई की गई वह उनकी भलाई के लिए किया गया और उसे किस चीज पर ध्यान देना होगा।
उन्होंने 'कूरियर मेल' से कहा कि वह वापसी के लिए जिस तरह से प्रयास कर रहा है उससे मैं खुश हूँ। अभी वह ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से क्रिकेट खेलने के अलावा और कुछ नहीं चाहता है। |