मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > वॉर्न की ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों को सलाह
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वॉर्न की ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों को सलाह
ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने स्पिनर कैमरून व्हाइट और जैसन क्रेजा को भारत के खिलाफ आज से शुरू हुई चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी है।

इस महत्वपूर्ण श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुने गये व्हाइट और क्रेजा को भारतीय धरती पर खेलने का अनुभव नहीं है और वॉर्न ने उन्हें सलाह दी कि यदि उनकी गेंदबाजी पर कुछ रन बनते हैं तो वे उससे हताश न हों। वॉर्न ने 'हेराल्ड सन' से कहा भारतीय परिस्थितियों में स्पिनर को यह स्वीकार करना होगा कि वह उस पर कुछ अधिक रन बनेंगे।

भारतीय बल्लेबाजों के सामने खास सफल न रहे वॉर्न ने कहा कि किसी भी अन्य टीम के खिलाफ आपका गेंदबाजी विश्लेषण 60 रन पर पाँच विकेट हो सकता है लेकिन भारत में यदि आप तीन चार या पाँच विकेट लेते हो तो इसके लिए आपको 1000 या इससे अधिक रन खर्च करने पड़ सकते हैं।

उन्होंने अपने स्पिनरों को सलाह देते हुए कहा कि आप पर कुछ अधिक बाउंड्री लग सकती है अधिक रन बन सकते है लेकिन धैर्य बनाये रखो और इस सच्चाई को स्वीकार करो कि वे आप पर कुछ अच्छे शॉट खेलेंगे। आपकी भूमिका यही है कि आप इनमें कुछ महत्वपूर्ण विकेट ले सकते हो।

वॉर्न ने कहा कि हो सकता है कि मैच में आपका दबदबा न रहे लेकिन तब भी आप अहम भूमिका निभा सकते हो।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
लक्ष्य 400 से अधिक रन बनाना-कैटिच
पोंटिंग का शतक, जहीर ने जगाई आस
पोंटिंग ने तीन धुरंधरों को पीछे छोड़ा
पोंटिंग अपनी शतकीय पारी से संतुष्ट
नई गेंद फायदेमंद साबित होगी-ईशांत
सलाहुद्दीन के इस्तीफे का खुलासा