मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > पोंटिंग ने तीन धुरंधरों को पीछे छोड़ा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पोंटिंग ने तीन धुरंधरों को पीछे छोड़ा
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन आज यहां अपनी 123 रन की पारी के दौरान सुनील गावस्कर की टेस्ट रन संख्या से आगे निकलने में भी सफल रहे।

पोंटिंग ने 24वाँ रन बनाने के साथ ही गावस्कर के 10122 रन की संख्या को पार किया। यही नहीं, उन्होंने कप्तान के रूप में 16वाँ शतक जमाया जो ऑस्ट्रेलियाकी तरफ से नया रिकॉर्ड है। उन्होंने एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने कप्तान रहते हुए 15-15 शतक जमाए थे।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हालांकि हरभजन सिंह के शिकार बने। हरभजन ने दस टेस्ट मैचों में नौवीं बार पोंटिंग को आउट किया और इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को सर्वाधिक बार आउट करने वाले गेंदबाज बने। इंग्लैंड के डेरेन गा ने पोंटिंग को आठ बार आउट किया है।

अपनी 200वीं टेस्ट पारी खेलने वाले पोंटिंग ने अपना 36वाँ शतक बनाया, जो भारत के खिलाफ 20 टेस्ट में उनका छठा और भारतीय सरजमीं पर नौ टेस्ट मैचों में पहला शतक है। इससे पहले भारत में उनका उच्चतम स्कोर 60 रन था, जो उन्होंने 1997-98 में कोलकाता में बनाया था।

पोंटिंग ने इस शतक से उन्होंने भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक जमाने के मैथ्यू हैडन और डेविड बून के ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड की बराबरी भी की। साइमन कैटिच ने टेस्ट क्रिकेट में अपना नौवाँ और भारत के खिलाफ पाँचवाँ अर्धशतक बनाया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पोंटिंग अपनी शतकीय पारी से संतुष्ट
नई गेंद फायदेमंद साबित होगी-ईशांत
सलाहुद्दीन के इस्तीफे का खुलासा
शर्मिंदगी से बचने के लिए संन्यास लिया-गांगुली
श्रीलंका से होगा असली मुकाबला-मिस्बाह
सौरव पर हमेशा लटकती रही है तलवार-गायकवाड़