मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > नई गेंद फायदेमंद साबित होगी-ईशांत
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नई गेंद फायदेमंद साबित होगी-ईशांत
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को रक्षात्मक होने के लिए बाध्य करने वाले तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा सटीक लाइन एवं लेंग्थ में गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि पहले दिन के खेल के अंत में मिली नई गेंद शुक्रवार की सुबह भारतीयों के लिए लाभदायक साबित होगी।

इस तेज गेंदबाज में मैच के बाद हुई प्रेस कॉफ्रेंस में कहा विकेट धीमा था। इस तरह के विकेट पर काफी धैर्य की जरूरत होती है। ऑस्ट्रेलिया को 300 रन के भीतर समेटना एक अच्छी उपलब्धि होगी।

उन्होंने कहा अगर हम कल सुबह में दो शुरुआती विकेट हासिल कर लेते हैं तो हम उन्हें रोक सकते हैं। शुरू का डेढ़ घंटा दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा।

ईशांत ने पोंटिंग के शतक की तारीफ की लेकिन उन्हें लगता है कि अंत में दो विकेट चटकाकर यह मुकाबला बराबरी का हो गया क्योंकि इनकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया को पहले दिन चार विकेट पर 254 रन पर रोककर भारत ने प्रभावित किया।

उन्होंने कहा ‍कि इसमें कोई शक नहीं कि पोंटिंग एक महान बल्लेबाज हैं, लेकिन हर कोई हर समय अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता। आज वह बढ़िया खेले लेकिन मुझे लगता है कि हमने अंत में दो विकेट चटकाकर अच्छा प्रदर्शन किया।

ईशांत अपने पहले दिन के प्रयास से काफी खुश हैं। दिल्ली के इस युवा गेंदबाज ने कहा मुझे लगता है कि मैंने यहाँ अच्छी गेंदबाजी की। मैं अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट हूँ क्योंकि हम पोंटिंग और साइमन कैटिच जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे जो एक बार क्रीज पर जम जाएँ तो काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा मेरा काम अपनी क्षमता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करना है। कभी हम उनका विकेट हासिल कर लेते हैं तो कभी हमें रन गँवाने पड़ते हैं। हम इसके अलावा कुछ नहीं कर सकते।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सलाहुद्दीन के इस्तीफे का खुलासा
शर्मिंदगी से बचने के लिए संन्यास लिया-गांगुली
श्रीलंका से होगा असली मुकाबला-मिस्बाह
सौरव पर हमेशा लटकती रही है तलवार-गायकवाड़
वैकल्पिक स्थान पर विचार कर सकता है पीसीबी
ट्वेंटी-20 का जनक चिंतित