मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > श्रीलंका से होगा असली मुकाबला-मिस्बाह
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
श्रीलंका से होगा असली मुकाबला-मिस्बाह
पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक ने भले ही कहा हो कि उनकी टीम टोरंटो में शुक्रवार से शुरू हो रहे चार देशों के ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार नहीं है, लेकिन उपकप्तान मिस्बाह उल हक का मानना है कि मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा।

मिस्बाह ने टोरंटो रवाना होने से पहले कहा कि उन्हें नहीं लगता कि जिम्बाब्वे और कनाडा कड़ी चुनौती पेश कर पाएँगे। मिस्बाह ने कहा कि असली मुकाबला हमारे और श्रीलंका के बीच होगा, क्योंकि इन्हीं दो टीमों में से कोई टूर्नामेंट जीत सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि मलिक ने हाल में कहा था कि उनकी टीम टोरंटो टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार नहीं है तथा जिम्बाब्वे और कनाडा को हल्के से नहीं लिया जा सकता है।

लेकिन मिस्बाह की सोच इससे अलग है उन्होंने कहा कि श्रीलंका एकमात्र ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।

मिस्बाह ने माना कि इस टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। कई विदेशी टीमों के सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान आने से इनकार करने के कारण उसे लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सौरव पर हमेशा लटकती रही है तलवार-गायकवाड़
वैकल्पिक स्थान पर विचार कर सकता है पीसीबी
ट्वेंटी-20 का जनक चिंतित
अगले साल आईपीएल में खेल सकेंगे श्रीलंकाई
भारत-ऑस्ट्रेलिया बेवजह की टिप्पणी से बचें
रावण बनकर नाचने पर भज्जी फिर विवाद में