पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष एजाज बट ने कहा कि यदि आईसीसी 2009 में चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को नहीं देता है तो बोर्ड यथार्थवादी नजरिया अपनाते हुए वैकल्पिक स्थान पर विचार कर सकता है।
बट ने कहा कि विदेशी टीमों का पाकिस्तान दौरे पर आने से कतराना हैरत की बात नहीं है क्योंकि यहाँ हालात ही ऐसे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आईसीसी मानती है कि यहाँ टूर्नामेंट का आयोजन सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है तो बोर्ड वैकल्पिक स्थानों पर विचार करेगा।
उन्होंने पदभार संभालने के बाद पहली प्रेस कॉफ्रेंस में कहा हमें यथार्थपरक होना होगा। यदि टीमें पाकिस्तान नहीं आना चाहती है तो हमें दूसरे विकल्पों पर विचार करना होगा।
पाकिस्तान में 12 से 29 सितंबर तक चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होना था, लेकिन कई टीमों के पाकिस्तान जाने से इनकार करने के बाद आईसीसी ने आठ देशों का यह टूर्नामेंट स्थगित कर दिया। |