मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > खराब हालत के लिए आईसीसी दोषी-टिकोलो
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
खराब हालत के लिए आईसीसी दोषी-टिकोलो
केन्या में क्रिकेट की खराब हालत के लिए क्रिकेट केन्या (सीके) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के रवैये को जिम्मेदार ठहराया है।

सीके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम टिकोलो ने कहा कि आईसीसी का समर्थन न मिलने की वजह से इन दिनों इस अफ्रीकी देश में क्रिकेट की हालत खराब हो रही है।

टिकोलो ने कहा कि आईसीसी केन्या को नजरअंदाज कर रही है और इसके लिए दी जाने वाली आर्थिक मदद भी काफी कम है। उन्होंने कहा कि आईसीसी की मदद काफी नहीं है। हमें केन्याई सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिलती है जबकि प्रायोजकों का तो अकाल ही है।

उन्होंने केन्या में इस खेल को बचाने के लिए आईसीसी से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि वर्ष 2003 के विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुँचने वाला देश इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने रहने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस स्थिति में सुधार के लिए आईसीसी को मदद के लिए आगे आना होगा।

टिकोलो ने कहा कि केन्या को अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के मौके भी दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने के मौके मिलने चाहिए अन्यथा हमारे प्रदर्शन में सुधार आने की कोई गुंजाइश नहीं होगी।
और भी
डरहम पहली बार बना काउंटी चैंपियन
उलटा पड़ सकता है चैपल पर दाँव
इतिहास दोहराना चाहते हैं श्रीकांत
डालमिया के खिलाफ मुकदमा
मुनाफ पर मैच फीस का 75 फीसदी जुर्माना
बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट लांच