मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत का पीसीबी को समर्थन  Search similar articles
पाकिस्तान की मेजबानी पर आईसीसी के कार्यकारी बोर्ड के फैसला लेने से एक दिन पहले बीसीसीआई ने आज एशियाई खेमे के रुख को दोहराते हुए कहा कि अगर कुछ देशों के चोटी के खिलाड़ी चैम्पियन्स ट्रॉफी से हट भी जाते हैं तो भी पाक से इस टूर्नामेंट को हटाने की कोई जरूरत नहीं है।

बीसीसीआई सूत्रों ने आज कहा कि बीसीसीआई पूरी तरह के एशियाई बोर्डों के रुख के साथ है कि इस मुद्दे पर फैसला आईसीसी को सौंपी गई सुरक्षा रिपोर्ट के आधार पर किया जाना चाहिए।

बीसीसीआई की स्थिति इस मुद्दे पर स्पष्ट है कि सुरक्षा चिंताओं के कारण गैर एशियाई देशों के चोटी के खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट से हटने की आशंका के चलते पाकिस्तान से 11 से 24 सितंबर तक होने वाले टूर्नामेंट की मेजबानी छीनने की कोई जरूरत नहीं है।

आईसीसी कार्यकारी बोर्ड कल टेलीकान्फ्रेंस के जरिए फैसला करेगा कि चैंपियन्स ट्रॉफी पाकिस्तान में ही आयोजित करनी चाहिए या फिर उसकी मेजबानी किसी अन्य देश को सौंप देनी चाहिए। टेलीकान्फ्रेंस में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व इसके अध्यक्ष शरद पवार और भावी अध्यक्ष शशांक मनोहर करेंगे।
और भी
हमें अधिक आक्रामक होने की जरूरत-जहीर
मेजबानी छिनी तो बोर्ड जिम्मेदार
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे-पीसीबी
मैच को धीमा कर देगी रेफरल प्रणाली
स्टैनफोर्ड सुपरस्टार ट्रेनिंग टीम में
सचिन तोड़ेंगे लारा का रिकॉर्ड-कांबली