पूर्व कप्तान जावेद मियाँदाद का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में असफल रहा है और अगर देश से चैम्पियन्स ट्रॉफी की मेजबानी छीन ली जाती है तो इसके लिए पीसीबी जिम्मेदार होगा।
मियाँदाद ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी स्तर पर कभी इतना मजबूत नहीं हुआ कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके और उन्होंने चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए कभी पुख्ता तैयारी नहीं है।
मियाँदाद के अनुसार पीसीबी को पता था कि चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी है और उन्हें पाकिस्तान दौरे के लिए टीमों को राजी करने के लिए लॉबिंग और समर्थन जुटाना काफी पहले शुरू कर देना चाहिए था। पाकिस्तान क्रिकेट खेलने के लिए सुरक्षित देश है, यह जताने के लिए उन्होंने लॉबिंग करने वाले या मीडिया फर्म को नियुक्त करना चाहिए था।
पाकिस्तान के पूर्व कोच ने जोर देकर कहा कि पीसीबी में कोई भी मजबूत व्यक्ति नहीं है जो आईसीसी स्तर पर अपना काम करा सके।
|