मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मैच को धीमा कर देगी रेफरल प्रणाली  Search similar articles
पूर्व क्रिकेटर और अंपायरों का मानना है कि भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच से शुरू की जा रही रेफरल प्रणाली से भले ही अच्छे परिणाम हासिल होंगे, लेकिन इससे मैचों की गति धीमी हो जाएगी।

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने मनिंदरसिंह और पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान इस प्रणाली को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं कि रेफरल प्रणाली लागू होने के बाद तय समय में ओवर पूरे करने मुश्किल हो जाएँगे।

मनिंदर ने कहा कि हमें देखना होगा कि यह प्रणाली कैसे काम करती है। सही फैसले दिए जाएँ, इसके लिए आईसीसी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है।

इस प्रणाली से मैच जरूर धीमे हो जाएँगे, लेकिन अधिक सही परिणाम भी मिलेंगे। चौहान का भी मानना है कि रेफरल प्रणाली के नकारात्मक के बजाय सकारात्मक पहलू अधिक हैं। उन्होंने कहा कि हाँ इससे कुछ समय बर्बाद होगा, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इससे अंपायरों को अपनी गलती सुधारने का मौका मिलेगा।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर के हरिहरन समय की बर्बादी को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि रेफरल प्रणाली से तय समय में ओवर पूरे करने मुश्किल हो जाएँगे।

अभी टेस्ट मैचों में एक घंटे में औसतन 13 ओवर किए जाते हैं। एक टीम पारी में तीन बार रेफरल प्रणाली का उपयोग कर सकती है और ऐसे में प्रति घंटे 11 या 12 ओवर ही हो पाएँगे।
और भी
स्टैनफोर्ड स्टैनफोर्ड सुपरस्टार ट्रेनिंग टीम में
सचिन तोड़ेंगे लारा का रिकॉर्ड-कांबली
श्रीलंका ने सिक्का जीतकर बल्लेबाजी चुनी
सचिन रैंकिंग में 14वें स्थान पर खिसके
सरजमीं पर हारना नहीं चाहते-जयवर्धने
विश्वकप से पहले अलविदा कहेंगे हेडन