ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने कहा है कि वह भारतीय उपमहाद्वीप में 2011 में होने वाले विश्वकप से पहले क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
36 वर्ष के हेडन ने कहा कि मेरे पहले विश्वकप (2003) से पहले मार्क वॉ ने मेरे लिए रास्ता बनाया। उस समय तक मैं 50 मैच खेल चुका था और विश्वकप के लिए तैयार था।
उन्होंने 'हेराल्ड सन' से कहा कि मेरा अगला विश्वकप (2011) खेलने का कोई इरादा नहीं है। मैं निस्वार्थ तरीके से टीम के हित में विश्वकप से पहले संन्यास ले लूँगा।
पिछले एक साल से फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हेडन को क्रिकेट पंडित लंबे समय से वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने की सलाह दे रहे हैं। हेडन ने कहा है कि वह इतनी जल्दी क्रिकेट छोड़ने के मूड में नहीं हैं।
|