मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने कहा है कि वह केवल अपने खेल पर ध्यान लगाना चाहते हैं और वह कीर्तिमानों के बारे में नहीं सोचते हैं।
वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के सर्वाधिक टेस्ट रनों का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर खडे़ सचिन ने 'द टेलीग्राफ' से कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं हमेशा उन रनों के बारे में सोचता रहता हूँ।
मेरा लक्ष्य अपने खेल पर ध्यान लगाना होता है और मैं वही करता हूँ। रिकॉर्ड के चलते उन पर किसी तरह के अतिरिक्त दबाव के बारे में पूछने पर सचिन ने कहा कि आप जानते हैं मैं रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलता हूँ। मैंने आपको कहा भी है कि लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के बारे में मैं सारा समय सोचता नहीं रहता हूँ।
|