मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जूनियर क्रिकेटरों का स्तर सुधरे-जेटली  Search similar articles
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष अरुण जेटली ने कहा है कि 2007-08 सत्र में दिल्ली के जूनियर क्रिकेटरों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और अगले सत्र में इसे सुधारना होगा।

जेटली ने सोमवार रात को डीडीसीए के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि हमारी रणजी ट्रॉफी टीम का गत सत्र में शानदार प्रदर्शन रहा था।

उसने डेढ़ दशक के लंबे अंतराल के बाद रणजी खिताब जीता था। इस टीम पर हमें गर्व है, लेकिन हमारी जूनियर टीमों का गत सत्र में प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था और वे कोई खिताब नहीं जीत पाई थीं।

उन्होंने कहा कि इस सत्र में हमारा जोर जूनियर क्रिकेट को सुधारने पर रहेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि दिल्ली राष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार फिर महत्वपूर्ण नर्सरी के रूप में उभर रही है।

आईपीएल टूर्नामेंट की टीमों में दिल्ली के खिलाड़ी अन्य राज्यों के खिलाड़‍ियों के मुकाबले कहीं ज्यादा थे। राष्ट्रीय क्रिकेट में दिल्ली की ताकत फिर दिखाई देने लगी है।

डीडीसीए के अध्यक्ष ने कहा कि यह सब बेहतर स्टेडियम और बेहतर सुविधाओं का नतीजा है। उन्होंने साथ ही घोषणा की कि जो क्लब घरेलू टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन करेगा उसे डीडीसीए की तरफ से इंसेंटिव दिया जाएगा।
और भी
मध्य कलकत्ता क्लब अदालत पहुँचा
अच्छे प्रदर्शन से मिली जीत-स्मिथ
वॉन ने दी पेटिंसन को क्लिनचिट
सुधर सकती है भारत की टेस्ट रैंकिंग
बैठक में श्रीलंका से कोई नहीं पहुँचा
सुरक्षा की गारंटी नहीं-आईसीसी