मध्य कलकत्ता स्पोर्टिंग क्लब ने मंगलवार को शहर की अदालत की शरण में जाते हुए 29 जुलाई को होने वाले बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के चुनावों के लिए पर्यवेक्षण नियुक्त करने की माँग की।
कैब से मान्यता प्राप्त मध्य कलकत्ता स्पोर्टिंग क्लब ने शहर की सिविल अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए पर्यवेक्षक नियुक्त करने की माँग की, जिससे कैब की आम सभा की वार्षिक बैठक के दौरान स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किये जा सकें।
न्यायमूर्ति अनंदिता राय सरस्वती ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कहा कि वह 24 जुलाई को आदेश देंगी।
|