मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
खेल रत्न के लिए धोनी का नाम भेजा  Search similar articles
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत के वनडे और ट्वेंटी-20 कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न के लिए प्रस्तावित किया है।

बीसीसीआई के प्रमुख कार्यकारी रत्नाकर शेट्टी ने कहा कि बोर्ड ने पहले ही धोनी के नाम खेल मंत्रालय का प्रस्ताव भेज दिया है। धोनी के नेतृत्व में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में ट्वेंटी-20 विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय एक दिवसीय श्रृंखला जीती थी।

यदि धोनी यह पुरस्कार जीतते हैं तो वे सचिन तेंडुलकर (1997-98) के बाद यह पुरस्कार लेने वाले दूसरे क्रिकेटर बन जाएँगे।

देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के साथ ही अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल देंगी।
और भी
सचिन से किया पेप्सी ने किनारा
कैब के चुनाव 29 जुलाई को
गंभीर को मिला अच्छे प्रदर्शन का इनाम
इंग्लैंड के मध्यक्रम को निशाना बनाएँगे-ऑर्थर
युवराज ने भुगता खराब फॉर्म का खामियाजा
ऑस्ट्रेलिया करेगा एक पखवाड़े का फैसला