मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाक ने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा  Search similar articles
पाकिस्तान ने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के बाद सलामी जोड़ी की जोरदार बल्लेबाजी से बांग्लादेश को शुक्रवार को लगभग 30 ओवर शेष रहते हुए दस विकेट से करारी मात देकर एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव भरे अपने अभियान का अंत किया।

पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश को केवल 38.2 ओवर में 115 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद (नाबाद 52) और सलमान बट (नाबाद 56) ने बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठाते हुए केवल 19.2 ओवर में स्कोर बिना किसी नुकसान के 116 रन पर पहुँचाकर टीम को एकतरफा जीत दिलाई।

भारत और श्रीलंका के पहले ही फाइनल में पहुँचने के कारण यह मैच महज औपचारिकता रह गया था, लेकिन पाकिस्तानी टीम ने इसे गंभीरता से लिया। इस तरह से उसने भी सुपर चार चरण में दो मैचों में जीत दर्ज की, लेकिन क्वालीफाइंग दौर में भारत से हार फाइनल की राह में उसके लिए बाधा बनी।

बांग्लादेश ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब क्रिकेट की बानगी पेश की। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अब्दुर राउफ ने 24 रन देकर तीन और राव इफ्तिखार ने 20 रन देकर दो विकेट लेकर बांग्लादेशियों को टिकने नहीं दिया, लेकिन उसके कुछ बल्लेबाज अपनी गलती से भी आउट हुए।
और भी
अच्छी शुरुआत से आसान हुई जीत
जिम्बाब्वे ट्वेंटी-20 विश्व कप से हटा
आराम नहीं कर पाएँगे फील्डर
कोच पद पर बने रहेंगे लासन-पीसीबी
जिम्बाब्वे मसले पर गतिरोध बरकरार
भारत एशिया कप के फाइनल में