मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सैमुअल्स पर दो साल का प्रतिबंध  Search similar articles
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के क्रिकेटर मर्लोन सैमुअल्स पर लगाए गए दो साल के प्रतिबंध पर मुहर लगा दी।

आईसीसी कार्यकारी बोर्ड ने अपनी दो दिवसीय बैठक में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की अनुशासन समिति के इस क्रिकेटर पर लगाए गए प्रतिबंध को सही करार दिया। अनुशासन समिति ने सैमुअल्स को आईसीसी आचार संहिता के अपराध सी-4 का दोषी पाया था जो पैसा लेने या ऐसा कोई काम करने से संबंधित है, जिससे क्रिकेट की बदनामी हो।

आईसीसी ने इसके साथ ही विवादास्पद ओवल टेस्ट के बारे में कहा कि इसमें अब इंग्लैंड को विजयी नहीं माना जाएगा और रिकॉर्ड बुक में यह ड्रॉ टेस्ट के रूप में दर्ज होगा। इसका मतलब है कि इस श्रृंखला में इंग्लैंड की जीत 3-0 की बजाय 2-0 से मानी जाएगी। मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पडे़गा।

मुख्य कार्यकारी समिति ने बॉल आउट की जगह वन ओवर एलीमिनेटर लागू करने को भी मंजूरी दे दी। यह इस साल की चैंपियन्स ट्रॉफी से लागू होगा। यह चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल जबकि अगले साल होने वाले आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्वकप के सभी मैचों में लागू होगा।
और भी
लायड बने क्रिकेट समिति के अध्यक्ष
...तो पाकिस्तान नहीं जाएँगी टीम इंडिया
खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए कड़े उपाय
यूनुस के खिलाफ रणनीतियाँ फेल रहीं
गेंदबाजों ने निराश किया-धोनी
25 साल बाद भारत कराची में बुरी तरह हारा