सितंबर में अगर पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति माकूल नहीं होती है तो बीसीसीआई वहाँ होने वाली चैम्पियन्स ट्रॉफी का स्थन बदलने की जगह इसे स्थगित करने के पक्ष में है।
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान से यह खबर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सुरक्षा सलाहकार रेग डिकेक्सन के एशिया कप के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने के लिए इस देश के दौरे के कुछ दिन बाद आई।
प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए श्रीलंका को विकल्प के रूप में चुना गया था, लेकिन वहाँ भी सुरक्षा मुद्दों के कारण दक्षिण अफ्रीका को स्टैंड बाई बनाया गया है।
भारत का यह कदम इसलिए आया, क्योंकि ऐसा पता चला है कि अतीत में पाकिस्तान की सुरक्षा योजनाओं का एक प्रमुख हिस्सा चैम्पियन्स ट्रॉफी के दौरान नहीं होगा।
ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी ने इसे चिंताजनक बताया है, क्योंकि हो सकता है कि टीम होटलों और मैदानों को जोड़ने वाली सड़कों को पूरी तरह खाली न कराया जाए, जैसी उम्मीद की जा रही थी।
सीए डिकेसन की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ही चैम्पियन्स ट्रॉफी में भाग लेने के बारे में कोई फैसला करेगा, लेकिन अगर वह इस टूर्नामेंट में शिरकत करने की हामी भर देता है तो कई चोटी के खिलाड़ी प्रतियोगिता का बहिष्कार करने की सोच सकते हैं।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ ने कहा है कि वह सीए अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद ही इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी करेंगे।
|