मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देंगे-मिताली  Search Icon
महिला एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित कप्तान मिताली राज ने आशा जताई है कि टीम अगले वर्ष आईसीसी विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देगी।

मिताली ने कहा कि मैं एशिया कप में टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हूँ। यह आगे आने वाली कठिन चुनौती के लिए हमारी अच्छी शुरुआत है। भारत ने फाइनल में मेजबान श्रीलंका को 177 रन से हराकर लगातार चौथी बार एशिया कप पर कब्जा किया।

उन्होंने कहा कि हमने इस टूर्नामेंट के दौरान नए और अनुभवी खिलाड़ियों को अलग-अलग कॉम्बिनेशन में इस्तेमाल करने की कोशिश की थी। मुझे इस बात की खुशी है कि हमारी रणनीति सफल रही और हमने निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में जीत हासिल की।

भारत ने एशिया कप में प्रियंका राय, स्नेहल प्रधान, गौहर सुल्ताना, अनघा देशपांडे को मौका दिया था। इसके अलावा नीतू डेविड और आशा रावत को भी टीम में जगह दी गई थी।

मिताली ने कहा कि हमारे पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिन्हें हम अगले नौ महीनों के दौरान और तराशेंगे ताकि सिडनी में आगामी मार्च में होने वाले विश्वकप के लिए बेहतरीन टीम तैयार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि हमें पता है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है इसलिए हमने एशिया कप में पूरी स्पिनरों पर निर्भर रहने के बजाए तेज गेंदबाजों को अधिक मौके दिया था।
और भी
बीसीसीआई को नानावटी ने रिपोर्ट सौंपी
रिपोर्ट बनाते समय दबाव में थे नानावटी
मिताली के नाम 3 हजार वनडे रन
आईसीसी देखेगी सुरक्षा के इंतजाम
सैमुअल्स पर दो साल का प्रतिबंध
भज्जी का फैसला मंगलवार को