मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सैमुअल्स पर दो साल का प्रतिबंध  
वेस्टइंडीज के क्रिकेटर मर्लन सैमुअल्स को मैच फिक्सिंग के दो आरोपों में से एक में दोषी पाया गया है, जिसके लिए उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

रेडियो जमैका की रिपोर्ट के अनुसार वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के पास इसके पक्के सबूत हैं कि सैमुअल्स ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच पिछले साल 21 जनवरी को नागपुर में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच के दौरान भारतीय सट्टेबाज मुकेश कोचर को टीम की जानकारी उपलब्ध कराई थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ऑलराउंडर पर अब दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। वेस्टइंडीज बोर्ड की आचार और अनुशासन समिति ने इस मामले की सुनवाई की थी।

इसके अध्यक्ष पूर्वी कैरेबियाई क्षेत्र के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एड्रियन सौंडर्स थे। इसके सदस्यों में पूर्व खिलाड़ी कोर्टनी वॉल्श और रिची रिचर्डसन शामिल थे।

सैमुअल्स पर इस साल जनवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध लगा दिया था, क्योंकि जाँच के बाद पाया गया था कि ऑफ ब्रेक और तेज गेंद फेंकते समय उनकी कोहनी 15 डिग्री की नियत सीमा से अधिक मुड़ती है।
और भी
भज्जी का फैसला मंगलवार को
चयनकर्ताओं का बढ़ सकता है सरदर्द
स्कॉटलैंड और आयरलैंड वनडे खेलेंगे
बल्लेबाजों को चलना होगा-वॉन
यूपीसीए सर्तक होकर वनडे तैयारी में जुटा
इंग्लैड में ही उपेक्षा का शिकार क्रिकेट