मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भज्जी का फैसला मंगलवार को  
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ऑफ स्पिनर हरभजनसिंह के करियर का फैसला आयुक्त सुधीर नानावटी की रिपोर्ट के आधार पर करेगा। नानावटी मंगलवार को रिपोर्ट सौपेंगे।

नानावटी ने कहा था कि हरभजनसिंह और एस. श्रीसंथ के बीच 'थप्पड़' विवाद की जाँच करने के बाद अपनी रिपोर्ट सोमवार के बजाय मंगलवार को सौंपेंगे। बीसीसीआई द्वारा इस जाँच के लिए दिए गए 15 दिन का समय भी मंगलवार को ही समाप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा वे रिपोर्ट में खिलाड़ियों के लिए सजा की सिफारिश नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें बीसीसीआई के नियम 32 के तहत इस घटना की जाँच के लिए नियुक्त किया गया है।

नानावटी ने कहा मुझे रिपोर्ट बोर्ड अध्यक्ष को सौंपना है। वे इसे अनुशासनात्मक समिति को देंगे, जो दोषी व्यक्ति को दी जाने वाली सजा की मियाद पर फैसला करेगी।

उन्होंने कहा यह बीसीसीआई पर निर्भर करता है। वह चाहे तो उस व्यक्ति को बिना सजा के छोड़ भी सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग मैच के 25 अप्रैल के एक मैच के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी एस. श्रीसंथ को थप्पड़ जड़ने के आरोप में पहले ही हरभजन पर आईपीएल में खेलने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

बीसीसीआई ने इस घटना की जाँच के लिए जाँच आयुक्त सुधीर नानावटी को नियुक्त किया। हरभजन के अलावा श्रीसंथ भी नानावटी के सामने पेश हुए और यह जाँच पूरी हो चुकी है।
और भी
चयनकर्ताओं का बढ़ सकता है सरदर्द
स्कॉटलैंड और आयरलैंड वनडे खेलेंगे
बल्लेबाजों को चलना होगा-वॉन
यूपीसीए सर्तक होकर वनडे तैयारी में जुटा
इंग्लैड में ही उपेक्षा का शिकार क्रिकेट
महिला क्रिकेट टीम को राष्ट्रपति की बधाई