मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत ने पाकिस्तान को रौंदा  
तीन बार के विजेता भारत ने एशिया महिला कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में पाकिस्तान को विशाल 206 रन से रौंद डाला।

भारतीय टीम अब अब रविवार को होने वाले फाइनल में मेजबान श्रीलंका से भिड़ेगी। श्रीलंका ने शुक्रवार को एक अन्य मैच में बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया।

लगातार चौथी बार खिताब जीतने के प्रयास में जुटी भारतीय टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और तीन विकेट खोकर 283 रन बनाए।
भारत के लिए सलामी बल्लेबाज जया शर्मा और करुणा जैन ने मिलकर पहले 20 ओवर में 114 रन जोड़े। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 33.3 ओवर में 77 रन पर आउट हो गई।

भारत की यह जोड़ी उस समय टूटी, जब करुणा 37 रन बनाकर रन आउट हो गई। उसने छह चौके जमाए, जबकि जया ने 91 गेंदों में 12 चौके की सहायता से 74 रन बनाए। यह जया का 13वाँ अर्द्वशतक था।

पहला मैच खेल रही अनघा देशपांडे ने 38 रन बनाए। उन्होंने तीसरे विकेट की साझेदारी में कप्तान मिताली राज के साथ मिल कर 10 ओवर में 53 रन बनाए।

मिताली ने बाद में चौथे विकेट की अविजित साझेदारी में रूमेली धर के साथ मिल कर 90 रन बनाए।

कप्तान मिताली ने अपने करियर का 22वाँ अर्द्वशतक बनाते हुए 62 रन का योगदान दिया। उन्होंने 58 गेंदों का सामना किया और पाँच चौके जमाए।
इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम के पाँच खिलाड़ी केवल 45 रन पर वापस पेवेलियन लौट गए थे।

भारत के लिए नीतू डेविड और स्नेहल प्रधान ने तीन तीन विकेट लिए, जबकि झूलन गोस्वामी ने दो विकेट लिए।

शुक्रवार को दूसरे मैच में बांग्लादेश की टीम 49.3 ओवर में 120 रन पर सिमट गई और श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 123 रन बना कर यह मैच नौ विकेट से जीत लिया। कृष्णा पूनिया ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
और भी
क्लार्क का इंडीज जाना संदिग्ध
अब सांसदों को फिट बनाएगा बीसीसीआई
ऑस्ट्रेलिया के अफ्रीका दौरे का कार्यक्रम
ब्रेसवेल अगले साल पद छोड़ेंगे
ऑस्ट्रेलियाई कोच नई प्रणाली से चिंतित
पीसीबी ने 1 अरब 20 करोड़ खर्च किए