ओलिंपिक पदक के दावेदारों की तैयारियों के लिए 50 करोड़ रुपए का आवंटन देने के बाद धनकुबेर बीसीसीआई ने अब सांसदों के शारीरिक रूप से फिट रहने पर ध्यान देना शुरू किया है।
सांसदों के लिए कांस्टिट्यूशन क्लब में एक आधुनिक जिम्नेशियम बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है।
सांसदों ने अपनी इस नई योजना के लिए बीसीसीआई से सहायता माँगी थी। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जो खुद एक सांसद हैं, उन्होंने बताया कि संसद सदस्यों ने कांस्टिट्यूशन क्लब में अपनी इस योजना के लिए मदद की गुहार लगाई थी।
उन्होंने कहा कि इस जिम्नेशियम से सांसद अपने को फिट रख सकेंगे और हमें खुशी है कि इस मामले में हम सहायता कर सकें।
|