न्यूजीलैंड के कोच जॉन ब्रैसवेल अगले साल अप्रैल में अपना अनुबंध पूरा होने के बाद पद से इस्तीफा दे देंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी जस्टिन वॉन ने कहा कि जॉन ने मुझे सूचित किया है कि वह अपना कार्यकाल नहीं बढ़ाना चाहता। वह क्रिकेट में कोचिंग के दूसरे मौके तलाशेगा। पूर्व ऑफ स्पिनर ब्रैसवेल ने 41 टेस्ट में 102 विकेट लिए हैं। उन्होंने इससे पहले कहा था कि वह इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में दोबारा कोचिंग करना चाहते हैं।
फिलहाल न्यूजीलैंड टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए ब्रैसवेल पहले पाँच साल तक ग्लूस्टरशर के कोच रह चुके हैं।
|