मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अभ्यास मैच में नहीं खेल पाएँगे विटोरी
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान डेनियल विटोरी को इस सप्ताह के अंत तक पता चल पाएगा कि वे चोटिल अँगुली के कारण अगले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स मैदान पर होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में खेल पाएँगे या नहीं।

विटोरी अपनी इस चोट के चलते इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैच में नहीं खेल पाएँगे। यह अभ्यास मैच गुरुवार को हेम्पशर रोस बाउल में खेला जाएगा।

स्पिन गेंदबाज ने कहा कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन अँगुली में दर्द हो रहा है। अभ्यास मैच में विटोरी के स्थान पर उप-कप्तान बेंडन मैकुलम कप्तानी करेंगे।
और भी
एमसीसी से जुड़े पोलाक
गावस्कर ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
दो टेस्ट व तीन वनडे खेलेगा बांग्लादेश
बल्ले के लिए होगा कानून में बदलाव
मनोज प्रभाकर के खिलाफ मामला खारिज
टेस्ट में रेफरल प्रणाली की सिफारिश