बांग्लादेश नवंबर में होने वाले अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर दो टेस्ट तथा तीन वनडे मैच खेलेगा। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को दौरे का कार्यक्रम घोषित किया।
इसमें बताया गया कि बांग्लादेश की टीम पोचेफस्ट्रम, बेनॉनी और ईस्ट लंदन में खेले जाने वाले वनडे मैचों से पहले वांडरर्स में एक ट्वेंटी-20 मैच खेलेगी। वनडे सीरीज का पहला मैच सात नवंबर को, दूसरा सात नवंबर को, तथा तीसरा मैच 12 नवंबर को खेला जाएगा।
टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका की 'ए' टीम के साथ तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगा। पहला टेस्ट 20 नवंबर से ब्लूमफोंटेन में, जबकि दूसरा टेस्ट 28 नवंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा।
|