मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बल्ले के लिए होगा कानून में बदलाव
क्रिकेट के बदलते चेहरे के मद्देनजर मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने खेल के परम्परागत संतुलन को बरकरार रखने के लिए क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले बल्ले की बनावट से संबंधित एक प्रमुख कानून में आमूल-चूल परिवर्तन करने का फैसला लिया है।

एमसीसी सदस्यों की बुधवार को लॉर्ड्स में हुई बैठक में क्रिकेट बैट के हत्थे को बनाने में प्राथमिक तौर पर लकड़ी तथा बाँस का ही इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए नियम-6 में सिरे से बदलाव करने पर आम सहमति बनी।

यह विकल्प खिलाड़ियों को कार्बन तथा अन्य तत्व लगे हैंडिल वाले बल्लों का इस्तेमाल करके शॉट में अतिरिक्त शक्ति भरने से रोकने के लिए लाया गया है।

बदलाव के प्रस्ताव को पारित करने के लिये दो तिहाई सदस्यों की सहमति जरूरी थी मगर इससे कहीं बढ़कर करीब 99 प्रतिशत सदस्यों ने बल्ले की मूल बनावट बरकरार रखने पर रजामंदी दी।
और भी
मनोज प्रभाकर के खिलाफ मामला खारिज
टेस्ट में रेफरल प्रणाली की सिफारिश
पीसीबी की चिंता पर मलिक ने चुप्पी साधी
गांगुली, धोनी, द्रविड़ पुरस्कार की दौड़ में
हरभजन ने बोर्ड से एक और मौका माँगा
अन्य बल्लों से खेलने की अनुमति नहीं