भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ 2007 के 'कैस्ट्रोल क्रिकेटर ऑफ द ईयर' पुरस्कार की दौड़ में हैं। सूत्रों ने बताया कि विजेता को 30 जून को कराची में एक समारोह में पुरस्कार दिया जाएगा।
गांगुली ने अपने नामांकन पर खुशी जताते हुए कहा मैंने इसके बारे में सुना है। उम्मीद है कि इससे इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी आठ मैचों में मेरी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का हौसला बढ़ेगा।
|