मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अंपायरों के एलीट पेनल में बदलाव होंगे
बीसीसीआई ने उसकी अंपायर समिति के निदेशक एस. वेंकटराघवन को क्रिकेट बोर्ड के एलीट अंपायरों के प्रदर्शन की समीक्षा के बाद पेनल में बदलाव के अधिकार दिए हैं ताकि अच्छे अंपायरों की आईसीसी पेनल के लिए सिफारिश की जा सके।

समिति की बैठक कल मुंबई में हुई, जिसमें एलीट पेनल में 30 सर्वश्रेष्ठ अंपायरों को रखने का फैसला किया गया। इससे पहले मौजूदा अंपायरों के हर फैसले के वीडियो क्लीपिंग की समीक्षा की गई। समिति ने नए अंपायरों के चयन के लिए जुलाई में परीक्षा कराने का फैसला भी लिया।

हर राज्य चार उम्मीदवारों का प्रायोजन कर सकता है जिनमें से दो पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर होंगे जिन्होंने कम से कम 15 मैच खेले हों।

बीसीसीआई के संयुक्त सचिव एमपी पांडोव ने यहाँ आज जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया जिन अंपायरों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया उन्हें महत्वपूर्ण मैच नहीं सौंपे जाएँगे।
और भी
भारत चौथी जीत के साथ फाइनल में
आईसीसी की प्रसारण-प्रायोजन फोरम दुबई में
अकरम ने शोएब और पीसीबी को लताड़ा
शान टैट वापसी को तैयार
एशेज ‍सिरीज का कार्यक्रम घोषित
दिल्ली-मुंबई की टीमें ग्रुप ए में