अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अगले 12 माह में प्रतियोगिता आधारित विपणन नीति पर चर्चा और इसे मूर्त रूप देने के लिए यहाँ तीन दिवसीय प्रासरण और प्रायोजन फोरम का आयोजन करेगा, जिसमें उसके प्रसारण, साझेदार, लाइसेंसी प्रायोजक और सेवा प्रदाता शिरकत करेंगे।
आईसीसी के व्यावसायिक महाप्रबंधक कैंपबेल जेमीसन ने कहा कि कल शुरू हुई फोरम आईसीसी के व्यावसायिक साझेदारों के बीच रिश्ते बनाने में मदद करेगी क्योंकि प्रतिनिधि इसमें आईसीसी प्रतियोगितओं के विपणन और प्रतियोगिताओं को विश्वस्तरीय बनाने सहित कई विषयों पर चर्चा करेंगे।
जेमीसन ने कहा यह फोरम आईसीसी और इससे व्यावसायिक साझेदारों को अगले 12 माह की प्रतियोगिता आधारित विपणन नीति पर चर्चा और इसे मूर्त रूप देने के लिए एक जगह एकत्र होने का बेहतरीन मौका देगी।
आईसीसी की साझेदार विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी आईसीसी की इस पहल का स्वागत किया है।
|