मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सलामी बल्लेबाज मैकेंजी फ्लू से पीड़ित
भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में शतक जड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज नील मैकेंजी को फ्लू हो गया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रबंधन ने आज यहाँ इसकी जानकारी दी।

दक्षिण अफ्रीका टीम के मीडिया मैनेजर ओवन स्मिथ ने बताया मैकेंजी को फ्लू है और उनका होटल में उपचार हो रहा है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। वह एक या दो दिन में पूरी तरह फिट हो जाएँगे। उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के लिए मैदान पर उतरने से पहले ही वह ठीक हो जाएँगे।

स्मिथ ने कहा कि मैकेंजी आज स्टेडियम नहीं आये क्योंकि टीम के डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मैकेंजी पर गर्म मौसम और व्यस्त कार्यक्रम का असर पड़ा है और वह कल से फ्लू से पीड़ित हैं।

मैकेंजी ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में यहाँ सरदार पटेल स्टेडियम में पहली पारी में 73 गेंद का सामना करते हुए 42 रन बनाये थे। इस पारी के तुरंत बाद ही कल उन्हें होटल ले जाया गया। इस सलामी बल्लेबाज ने चेन्नई में पहले टेस्ट में 94 और नाबाद 155 रन की पारी खेली थी।
और भी
क्लीन चिट मिलने पर ही आईपीएल में एंट्री
कैलिस की गर्लफ्रेंड भारत के साथ
लोर्गट बने आईसीसी के सीईओ
प्रतिबंध के खिलाफ शोएब की अपील
चेन्नई सुपरस्टार्स को तीसरा स्थान
मैं चाहता हूँ शोएब खेलें-शाहरुख