मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कैलिस की गर्लफ्रेंड भारत के साथ
भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू मैदान पर इतिहास के दूसरे सबसे कम स्कोर 76 रन पर सिमट जाने के बाद जब दर्शक इस लचर प्रदर्शन पर अपने गुस्से का इजहार कर रहे थे, तब विदेश से आई एक लड़की मेजबान टीम के बचाव में उतरी है।

इस लड़की ने कहा कि यह बड़े दु:ख की बात है कि समर्थक अपनी ही टीम का मजाक बना रहे हैं। दरअसल में यह लड़की कोई और नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर जैक्स कैलिस की महिला मित्र है।

सैनवन जोर्डिम नामक इस लड़की ने कहा कि यह बडे़ दु:ख की बात है कि भारतीय लोग अपनी ही टीम का मजाक उड़ा रहे हैं। भारत आने के बाद मुझे एकमात्र यही बात नागवार गुजरी है।

जोर्डिम अपनी मित्र जीन किटजमन के साथ भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस समय अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टेस्ट मैच को देखने आई हुई हैं। पेशे से अभिनेत्री किटजमन गेंदबाज डेल स्टेन की मित्र है।

दोनों लड़कियों के मित्रों जैक्स कैलिस और स्टेन ने पहले दिन बेहतर प्रदर्शन किया। कैलिस ने शतक जमाया और स्टेन ने पाँच विकेट चटकाए। किटजमन ने कहा कि वह भारतीयों की मेहमाननवाजी से काफी प्रसन्न हैं।
और भी
लोर्गट बने आईसीसी के सीईओ
प्रतिबंध के खिलाफ शोएब की अपील
चेन्नई सुपरस्टार्स को तीसरा स्थान
मैं चाहता हूँ शोएब खेलें-शाहरुख
पिच से घास नहीं हटेगी-क्यूरेटर
दिलशान और सिल्वा ने पारी संभाली