मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मैं चाहता हूँ शोएब खेलें-शाहरुख
शोएब अख्तर के इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने में आ रही अड़चनों के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाज का समर्थन करते हुए कहा कि वे इस मामले में बीसीसीआई से समीक्षा की माँग करेंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासन का उल्लंघन करने पर अख्तर पर पाँच साल का प्रतिबंध लगा दिया था और इसके बाद ही बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल टूर्नामेंट में भी हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक शाहरुख ने कहा कि मैं इस फैसले पर पुनर्विचार के लिए ललित मोदी से बात करूँगा।

उन्होंने कहा कि इस तेज गेंदबाज के खिलाफ आरोप इतने गंभीर नहीं है कि उसकी मौजूदगी से युवा क्रिकेटरों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

शाहरुख ने कहा कि यह प्रतिबंध उसके व्यवहार के संबंधित है। मुझे उम्मीद है कि चीजों का निपटारा हमारे पक्ष में ही होगा।

उन्होंने कहा कि शोएब एक महान खिलाड़ी है। मैं उसे अपनी टीम में वापस देखना चाहता हूँ। मैं नहीं जानता कि वे क्यों नहीं खेल सकते। वे कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बहुत अहम है।

इस सुपरस्टार ने कहा कि मैं जानता हूँ कि मुझे अन्य किसी खिलाड़ी को लेने की अनुमति है, लेकिन मैं शोएब को वापस चाहता हूँ।
और भी
पिच से घास नहीं हटेगी-क्यूरेटर
दिलशान और सिल्वा ने पारी संभाली
करीब आएँ शोएब और पीसीबी-यूनुस
शोएब से पूछताछ करेगी आईसीसी
जैक्स कैलिस 132 रनों पर आउट
आईसीएल में नहीं खेल सकते शोएब-कपिल