मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पिच से घास नहीं हटेगी-क्यूरेटर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहाँ खेले जाने वाले तीसरे क्रिकेट टेस्ट के लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम की पिच से घास को पूरी तरह हटाया नहीं जाएगा। क्यूरेटर शिव कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पिच से घास पूरी तरह हटाई नहीं जाएगी और इससे स्पिनरों को सहायता मिल सकती है।

उन्होंने बताया कि मैदान की तुलना में पिच पर घास न के बराबर है। आवश्यकता पड़ी तो उसकी और कटाई की जा सकती है, लेकिन उसे पूरी तरह समाप्त नहीं किया जाएगा।

अहमदाबाद की पिच पर छोटी घास से कप्तान कुंबले की नाराजगी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कुमार ने कहा कि जब हम ऑस्ट्रेलिया की पिच पर खेल सकते हैं तो छोटी घास से हमें क्या डर। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को अब घरेलू खेल से ऊपर उठकर फास्ट ट्रैक पर खेलने की आदत डालनी चाहिए।

कुमार ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पिच कमेटी के अध्यक्ष दलजीत चौधरी शीघ्र ही ग्रीन पार्क स्टेडियम का निरीक्षण करने आएँगे।
और भी
दिलशान और सिल्वा ने पारी संभाली
करीब आएँ शोएब और पीसीबी-यूनुस
शोएब से पूछताछ करेगी आईसीसी
जैक्स कैलिस 132 रनों पर आउट
आईसीएल में नहीं खेल सकते शोएब-कपिल
पीसीबी को बर्खास्त करें-इमरान