मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दिलशान और सिल्वा ने पारी संभाली
तिलकरत्ने दिलशान और चामरा सिल्वा ने मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के शुरुआती दिन नाबाद शतकीय साझेदारी करके श्रीलंका की लड़खड़ाई पारी को संभालिया।

कैरेबियाई तेज गेंदबाजों फिडेल एडवर्ड्स और जेरोम टेलर की तूफानी गेंदबाजी के आगे श्रीलंका के पाँच विकेट महज 117 रन पर गिर गए थे। मगर दिलशान (नाबाद 58) और सिल्वा (नाबाद 37) ने जवाबी हमला करते हुए 101 गेंदों में 100 रनों की नाबाद साझेदारी करके पारी को संभाल लिया।

इससे पहले, विंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। वर्षा से प्रभावित मैच के पहले दिन महज 46.3 ओवर का ही खेल हो सका।

तेज गेंदबाज एडवर्ड्स ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए मलिंडा वर्नपुरा (35) और कुमार संगकारा (10) को आउट कर दिया। लंच के समय तक श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 89 रन था।

वर्षा के कारण मैच में दो बार व्यवधान पड़ा और दोपहर के बाद वाले सत्र में सिर्फ 12.2 ओवर ही फेंके जा सके। लेकिन इस दौरान वेस्टइंडीज ने श्रीलंकाई कप्तान माहेला जयवर्द्धने (26) समेत तीन विकेट हासिल कर लिए।

बादल छाए रहने से एडवर्ड्स और टेलर को गेंद को स्विंग कराने में खासी मदद मिली। उन्होंने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी के समृद्ध इतिहास की झलक दिखा डाली। एडवर्ड्स ने तीन और टेलर ने दो विकेट लिए।

श्रीलंकाई ओपनरों ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 62 रन जोड़े। श्रीलंका का पहला विकेट माइकल वेंडार्ट (30) के रूप में गिरा। वह एडवर्ड्स की गेंद को फाइन लेग पर फ्लिक करने के प्रयास में विकेटकीपर दिनेश रामदीन के हाथों लपके गए। इसके बाद बारिश के कारण मैच करीब 70 मिनट तक रुका रहा।

खेल दोबारा शुरू होने पर टेलर ने तिलन समरवीरा (06) को पहली स्लिप में कैच कराकर अपना 50वाँ टेस्ट विकट हासिल किया। इसके बाद टेलर ने पिछले मैच के शतकवीर श्रीलंकाई कप्तान माहेला जयवर्द्धने को एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया।

चाय से पहले एक बार फिर बारिश शुरू हो जाने से खेल को एक घंटे तक रोकना पड़ा। इसके बाद दिलशान तथा सिल्वा ने मैच पर हावी हो चुके वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को मुँहतोड़ जवाब देते हुए सिर्फ 101 गेंदों में 100 रन की नाबाद साझेदारी करके अपनी टीम को संकट से उबार लिया। दो टेस्ट मैचों की सिरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है।
और भी
करीब आएँ शोएब और पीसीबी-यूनुस
शोएब से पूछताछ करेगी आईसीसी
जैक्स कैलिस 132 रनों पर आउट
आईसीएल में नहीं खेल सकते शोएब-कपिल
पीसीबी को बर्खास्त करें-इमरान
फ्लड लाइट्स का उद्‍घाटन करेंगे पवार