मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
करीब आएँ शोएब और पीसीबी-यूनुस
पाकिस्तान के प्रतिबंधित तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से सहानुभूति व्यक्त करते हुए टीम के पूर्व उपकप्तान यूनुस खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और शोएब के बीच तल्खी को दूर करने के लिए दोनों पक्षों से आपसी समझौते का आह्वान किया है।

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के वरिष्ठ सदस्य यूनुस ने कहा -मैं समझता हूँ कि बात बहुत बढ़ चुकी है और इससे पाकिस्तान क्रिकेट को नुकसान हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि शोएब और पीसीबी के बीच समझौता हो जाएगा।

उन्होंने कहा मेरा मानना है कि शोएब को अपनी परेशानियों के बारे में सोचना चाहिए और पीसीबी को मामला हल करने के लिए उनसे बातचीत करना चाहिए।

गौरतलब है कि पीसीबी ने अनुशासनहीनता के आरोपों में गत मंगलवार को विवादास्पद तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने पर पाँच साल का प्रतिबंध लगा दिया था। पीसीबी के इस कदम का पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों तथा कुछ पाकिस्तानी सांसदों ने जोरदार विरोध किया था।

यूनुस ने कहा कि शोएब बेशक मेरे दोस्त और मुझसे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। हम दोनों कई वर्षों तक साथ में खेले हैं, इसलिए मेरी उनसे हमदर्दी होना लाजमी है। उन्होंने कहा कि पीसीबी को ऐसे विवादों को टाल देना चाहिए क्योंकि ऐसे बहुत से मुद्दे हैं जिन पर पहले विचार किया जाना जरूरी है।

यूनुस ने कहा कि सुरक्षा कारणों से विदेशी टीमें पाकिस्तान आने से कतरा रही हैं। यह पीसीबी के लिए बड़ी चुनौती है। शोएब के मामले में पैदा हुए विवाद से पाकिस्तानी क्रिकेट को और ज्यादा नुकसान हो रहा है।
और भी
शोएब से पूछताछ करेगी आईसीसी
डिविलियर्स-कैलिस के शतकीय प्रहार
आईसीएल में नहीं खेल सकते शोएब-कपिल
पीसीबी को बर्खास्त करें-इमरान
फ्लड लाइट्स का उद्‍घाटन करेंगे पवार
तीसरे टेस्ट के लिए तैयारियाँ पूरी