मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डिविलियर्स का नाबाद दोहरा शतक
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने कल के स्कोर चार विकेट पर 223 रन से आगे खेलना शुरू किया। डिविलियर्स ने सौरव गांगुली की गेंद को सीमारेखा के पार पहुँचाकर अपना शतक पूरा किया। लंच तक भारत के बल्लेबाज कोई भी विकेट लेने में नाकाम रहे।

लंच के पश्चात कैलिस के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मार्क बाउचर 21 रन बनाकर कुंबले की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। डिविलियर्स और बाउचर ने छठे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। मोर्न मोर्केल एक रन बनाकर हरभजन का शिकार बने।

भारत ने दिन के 18वें ओवर के बाद दूसरी नई गेंद ली। श्रीसंथ और रूद्रप्रतापसिंह दूसरी नई गेंद से कोई प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। श्रीसंथ की हालाँकि एक उठती हुई गेंद कैलिस के कंधे से टकराई लेकिन इसे छोड़कर दोनों भारतीय तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके।

कल 59 रन पर नाबाद डिविलियर्स और 60 रन पर नाबाद कैलिस ने सधे हुए अंदाज में खेलते हुए टीम के स्कोर को आगे बढा़ना जारी रखा। कप्तान कुंबले ने लंच से पहले श्रीसंथ और आरपी सिंह के अलावा इरफान पठान तथा सौरव गांगुली को भी आजमाया, लेकिन इसका दोनों बल्लेबाजों पर कोई असर नहीं पड़ा।

डिविलियर्स ने लंच से पहले गांगुली की गेंद पर पैडल शॉट से चौका लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने आरपी की गेंद पर कवर में चौका मारकर अपने 150 रन और हरभजन की गेंद पर कवर से ही चौका मारकर अपने 200 रन पूरे किए।

डिविलियर्स ने अपनी इस पारी के साथ अपना पिछला 178 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर पीछे छोड़ दिया। उन्होंने हरभजन की गेंद पर स्वीप से इतना जबर्दस्त छक्का लगाया कि गेंद स्क्वेयर लेग सीमारेखा के बाहर छत पर जा गिरी।

पहले टेस्ट में असफल रहे कैलिस ने उसकी सारी कसर यहाँ निकालते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और लंच के बाद दूसरे ओवर में गांगुली की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। श्रीसंथ ने आखिर कैलिस को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। भारत ने एश्वेल प्रिंस (2), मार्क बाउचर (21) और मोर्न मोर्केल (1) के विकेट जल्दी चटकाए लेकिन दूसरे छोर पर डिविलियर्स खूँटा गाडकर डटे रहे।

मैच में अभी तीन दिन का खेल शेष है और पहली पारी में मात्र 76 रन पर लुढ़कने वाले भारत के लिए मुश्किलें खत्म होती नहीं दिखाई दे रही हैं। भारत को अब यह मैच यदि बचाना है तो उसे अगले तीन दिन अपनी पूरी जान लगाकर प्रदर्शन करना होगा।
<< 1 | 2 
और भी
आईसीएल में नहीं खेल सकते शोएब-कपिल
पीसीबी को बर्खास्त करें-इमरान
फ्लड लाइट्स का उद्‍घाटन करेंगे पवार
तीसरे टेस्ट के लिए तैयारियाँ पूरी
शोएब पर प्रतिबंध शर्मनाक-अब्बास
हरभजन ने बेदी को पीछे छोड़ा