ऑन लाइन स्कोर कार्ड
एबी डिविलियर्स के शानदार दोहरे शतक (नाबाद 217) और जैक्स कैलिस (132) के शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन आज सात विकेट पर 494 रन बनाकर भारत के ऊपर अपना शिकंजा कस लिया।
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन वर्षा के कारण खेल निर्धारित समय से 12.4 ओवर पहले खत्म किए जाने तक भारत के खिलाफ पहली पारी में 418 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली है और मैच पूरी तरह उसके पकड़ में चला गया है।
कैलिस और डिविलियर्स ने पाँचवें विकेट के लिए 256 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। कैलिस चायकाल से कुछ समय पहले 132 रन बनाकर शांतकुमारन श्रीसंथ की गेंद पर बोल्ड हुए, लेकिन इससे पहले वह अपना 30वाँ टेस्ट शतक बना चुके थे। इसके साथ ही वह सर्वाधिक टेस्ट शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर आ गए।
कैलिस और डिविलियर्स के बीच हुई 256 रन की साझेदारी भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के बीच किसी भी विकेट के लिए सबसे बडी साझेदारी है1 इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के मौजूदा कोच गैरी कर्स्टन और एंड्रयू हडसन के नाम था, जिन्होंने 1996-97 में कोलकाता में पहले विकेट के लिए 236 रन जोड़े थे।
दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय डिविलियर्स के साथ पाल हैरिस 9 रन बनाकर नाबाद थे। भारत की तरफ से ऑफ स्पिनर हरभजनसिंह 135 रन पर चार विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। श्रीसंथ ने 87 रन पर दो विकेट और कप्तान अनिल कुंबले ने 78 रन पर एक विकेट लिया है।
डिविलियर्स डिविलियर्स ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर और पहला दोहरा शतक बनाया। अपनी शानदार नाबाद पारी में वह अब तक 17 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। भारत के खिलाफ किसी दक्षिण अफ्रीकाई बल्लेबाज का यह पहला दोहरा शतक है।
टेस्ट मैचों में दस हजार रन बनाने की ओर बढ़ रहे कैलिस ने लंच के बाद दूसरे ही ओवर में गांगुली की गेंद पर चौका मारकर अपना 30वाँ शतक पूरा किया। उन्होंने 257 गेंदों पर 132 रन की अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का मारा। कैलिस ने गत वर्ष पाकिस्तान में तीन शतक बनाए थे।
कैलिस ने ब्रैडमेन को पीछे छोड़ा कैलिस की गर्लफ्रेंड भारत के साथ सलामी बल्लेबाज मैकेंजी फ्लू से पीड़ित
कैलिस-डिविलियर्स बने सिरदर्द
|