मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पीसीबी को बर्खास्त करें-इमरान
पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर पर पाँच साल की पाबंदी लगाने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के फैसले से खफा पूर्व कप्तान इमरान खान ने देश की नवगठित सरकार से बोर्ड को बर्खास्त करने की माँग की है।

इमरान ने कहा कि अख्तर पर प्रतिबंध लगाना अन्याय है और इससे साबित होता है कि इस देश में क्रिकेट को कैसे अलोकतांत्रिक तरीके से संचालित किया जा रहा है। मुझे लगता है कि बोर्ड को दुरुस्त करने के लिए यह आदर्श समय है।

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पीसीबी के संरक्षक हैं और उन्होंने ही बोर्ड अध्यक्ष नसीम अशरफ को नियुक्त किया है। पाकिस्तान क्रिकेट इस मायने में बेजोड़ है कि उसके अध्यक्ष की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है। मैं नई सरकार से माँग करता हूँ कि वह जितनी जल्दी हो सके लोकतांत्रिक तरीके से बोर्ड अध्यक्ष की नियुक्ति करें।

उन्होंने कहा कि मुझे बताइए कि दुनिया में कितने खिलाड़ियों पर पाँच वर्ष का प्रतिबंध लगा है। अनुशासन तोड़ने की पुराने मामलों को उसी समय हल किया जाना चाहिए था, उन्हें इतनी देर तक लटकाए रखने का कोई औचित्य नहीं है।

इमरान ने कहा कि अख्तर अन्य पाकिस्तानी गेंदबाजों से बेहतर हैं और उनमें कभी बहुत क्रिकेट बाकी है।
और भी
फ्लड लाइट्स का उद्घाटन करेंगे पवार
तीसरे टेस्ट के लिए तैयारियाँ पूरी
शोएब पर प्रतिबंध शर्मनाक-अब्बास
हरभजन ने बेदी को पीछे छोड़ा
भारत के पास रणनीति नहीं थी-स्टेन
आईपीएल में नहीं खेलेंगे शोएब