मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तीसरे टेस्ट के लिए तैयारियाँ पूरी
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहाँ ग्रीन पार्क स्टेडियम में 11 से 15 अप्रैल तक होने वाले तीसरे क्रिकेट टेस्ट के लिए तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

उत्तरप्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के खेल सचिव और प्रशासनिक मैनेजर प्रेमधर पाठक ने बताया कि दोनों टीमें आठ अप्रैल को कानपुर पहुँच जाएँगी। दोनों टीमों के खिलाड़ी अगले दो दिन स्टेडियम में नेट पर अभ्यास करेंगे।

उन्होंने बताया कि मैच के अन्तिम दिन खेल खत्म होने के बाद दोनों टीमें सहारा ग्रुप के विशेष अतिथि के रूप में लखनऊ रवाना हो जाएँगी और दूसरे दिन वहाँ से मुंबई के लिए उड़ान भरेंगी।

उत्तरप्रदेश सरकार इस मैच के लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम को शुक्रवार से यूपीसीए को सौंप देगी। पिच क्यूरेटर शिवकुमार ने बताया कि मैच के लिए पिच और मैदान की तैयारी आठ अप्रैल तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आज की वर्षा से पिच को किसी प्रकार की क्षति होने का खतरा नहीं है।
और भी
शोएब पर प्रतिबंध शर्मनाक-अब्बास
हरभजन ने बेदी को पीछे छोड़ा
भारत के पास रणनीति नहीं थी-स्टेन
आईपीएल में नहीं खेलेंगे शोएब
मेरे करियर में सबसे खराब प्रदर्शन-हरभजन
पीसीबी का शोएब को कानूनी नोटिस